September 11, 2026

आमापाली में ईशर राजा–गौरा रानी का भव्य विवाह सम्पन्न, l आदिवासी संस्कृति का गौरवशाली उत्सव

Spread the love

आमापाली में ईशर राजा–गौरा रानी का भव्य विवाह सम्पन्न, l आदिवासी संस्कृति का गौरवशाली उत्सव

लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमापाली में आदिवासी परंपरा के प्रतीक ईशर राजा एवं गौरा रानी का विवाह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन गौरा-गौरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शक, दुकानदार, गौरा पार्टी के कलाकार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत आमापाली पूरी तरह उत्सवमय माहौल में नजर आया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न इस विवाह आयोजन ने आदिवासी संस्कृति की झलक को जीवंत कर दिया। गांव के महिला, पुरुष, बाल-बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पर्व को ऐतिहासिक बना दिया।

इस पावन अवसर पर लैलूंगा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही झगरपुर क्षेत्र की बीडीसी श्रीमती कौशल्या मोहर साहू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। गोड समाज के वरिष्ठ सदस्य सुखदेव सिदार की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

ग्राम पंचायत आमापाली की सरपंच श्रीमती पूर्णिमा भुनेश्वर सिदार, ग्राम के गौटिया ललित सिंह राठिया, जोगेंद्र राठिया, ग्राम पटेल एवं भूतपूर्व सरपंच सुंदरलाल राठिया, लोचन पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बनकर उभरा।

गौरा-गौरी महोत्सव 2026 का यह आयोजन आमापाली के लिए एक यादगार और गौरवपूर्ण पर्व साबित हुआ।