



💥प्रेस विज्ञप्ति💥
💥जशपुर पुलिस💥
💥दिनांक 22.01.2026💥
➡️ जशपुर पुलिस के द्वारा कुनकुरी के जय स्तंभ चौक में किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
➡️ जीवन झरना समिति ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी यातायात नियमों के पालन का संदेश
➡️ पुलिस ने निकाली” हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें” के संदेश के साथ हेलमेट बाईक रैली,
➡️ पुलिस ने हेलमेट पहनने के प्रति प्रत्साहित करने बांटी हेलमेट
—00—
➡️ गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर दुर्घटनाओं में कमी व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने जशपुर पुलिस दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक विशेष अभियान सड़क सुरक्षा माह मना रही है, जिसके तहत जशपुर पुलिस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से , आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन व उनकी महत्व के संबंध में उनके मध्य में जाकर जागरूक कर रही है, जिससे कि आम नागरिक, यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक रहे व भावी दुर्घटनाओं से बच सकें।
➡️ इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 21.01.26 को कुनकुरी के जय स्तंभ चौक में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम जिंदल व थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव तथा यातायात प्रभारी जशपुर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
➡️ कार्यक्रम की शुरुआत जीवन झरना कांसाबेल की टीम के द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुई । नाटक के माध्यम से कलाकारों के माध्यम से कलाकारों ने बिना हेलमेट वाहन चलाने के दुष्परिणाम , तेज गति , लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं को जीवंत रूप से दिखाया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही, कैसे एक परिवार को प्रभावित कर सकती है।
➡️ कार्यक्रम में उपस्थित जशपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं, असामान्य मौतों का कारण बनती जा रही है, जिनमें से अधिकांशतः कारण यातयात नियमों की अनदेखी का करना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल पुलिस के चालन से बचने हेतु नहीं, बल्कि अपनी जीवन की सुरक्षा हेतु पहने,। अधिकांश दो पहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौतें, सिर में लगने वाली चोटों के कारण होती है, हेलमेट पहनने से ऐसे घटनाओं से बचा जा सकता है, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन चलाते वक्त वाहन चालक व पीछे बैठे व्यक्त का हेलमेट पहनना अनिवार्य है। साथ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने यातायात नियमों का पालन करने व दूसरों को भी पालन करने हेतु प्रेरित करने, अपील की गई है।
➡️ कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम जिंदल ने अपने वक्तव्य में कहा कि यातायात नियमों का पालन करना कानूनी ही नहीं, बल्कि सभी के लिए सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी भी है। साथ ही युवाओं को हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाने व हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने हेतु भी अपील की गई।
➡️ कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव व यातायात प्रभारी जशपुर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा के द्वारा यातायात नियमों के पालन व उनके उल्लंघन पर कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया गया।
➡️ कार्यक्रम के समापन के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के नेतृत्व में शहर में “हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें” का संदेश देते हुए संपूर्ण शहर में हेलमेट जागरूकता बाईक रैली निकाली गई व आम नागरिकों की हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम नागरिकों को हेलमेट वितरण किया गया। साथ ही पुलिस के द्वारा उपस्थित जन समूहों को यातायात नियमों के पालन व सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ भी दिलाई गई।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह की आम नागरिकों से अपील:- यातायात नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं से बचे, जागरूकता ही बचाव है, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए बहुत अनमोल है।
