
💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥
💥 जशपुर पुलिस 💥
💥 दिनांक -24.04.26💥
➡️पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर दिया जागरूकता का संदेश
—00—
➡️सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव शहर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली निकालते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उम्मेद सिंह, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, एसडीएम रितु राज सिंह बिसेन, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन, तहसीलदार भीष्म पटेल, जनपद सीईओ हरजीत सिंह भाटिया, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पत्थलगांव संगीता सुदर्शन सिंह, टीआई विनीत पांडे, टीआई अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, विजय त्रिपाठी, अंकित बंसल, सरपंच शशिकांता , श्रीमती शलमी निकुंज, श्रीमती उर्मिला पटेल सहित समस्त पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी, शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
➡️रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मैरिज गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की शपथ दिलाई।
➡️इस अवसर पर डी आई जी एवं एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि “सर सलामत रहे तो जीवन है, इसलिए हेलमेट केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि ठीक से बांधकर पहनें। नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।” उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2025 में 79 तथा 2026 में अब तक 82 लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं इस वर्ष मात्र साढ़े तीन महीने में ही 29 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है, जिनमें कई मामलों में नशे की स्थिति प्रमुख कारण रही है।
डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने लोगों को राजवीर योजना की भी जानकारी दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण गर्ग एवं एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने किया।
नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक बाइक रैली की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
➡️ विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय की आम नागरिकों से अपील -“सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है। मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती हूँ कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी का ISI मार्क हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। याद रखें—आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार खुश रहेगा। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी समझदारी है।”
