रा
रायगढ / स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाते हुए रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने धरमजयगढ़ विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर
यगढ / स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाते हुए रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने धरमजयगढ़ विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। सबसे अहम मुद्दा अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर सामने आया। भवन की खराब हालत को देखते हुए सांसद ने इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सांसद राठिया ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की हिदायत दी।
