सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन और रायगढ़ पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी पुसौर द्वारा राजस्थान स्थित मानव सेवा आश्रम से संपर्क कर पुष्टि की गई कि रामदास महंत वहां सुरक्षित हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने उनकी सकुशल घर वापसी के लिए त्वरित पहल करते हुए यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था, आर्थिक सहायता एवं रेल आरक्षण उपलब्ध कराया। इस प्रक्रिया में क्षेत्रीय सांसद श्री राधेश्याम राठिया का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।दिनांक 30 जून 2026 को रामदास महंत को राजस्थान से रवाना किया गया और वे सकुशल अपने गांव लौटे, जहां परिवार एवं ग्रामीणों ने भावुक होकर उनका स्वागत किया। इस पूरी पहल में जिला प्रशासन, रायगढ़ पुलिस, ग्राम पंचायत पुटकापुरी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से एक परिवार को उसकी खोई हुई खुशी वापस मिली।
