
विकास खण्ड घरघोड़ा जिला रायगढ़ छग के अंतर्गत कोटरीमाल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर हाई स्कूल कोटरीमाल के व्याख्याता श्री संजीव कुमार पटेल सर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में स्व.श्री जयकुमार पटेल स्मृति प्रोत्साहन पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार कक्षा पांचवीं शासकीय प्राथमिक शाला कोटरीमाल के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी आशा अगरिया को 501रूपये, माध्यमिक शाला के कक्षा आठवीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी सोनम साहू को 1001 रूपये तथा कक्षा दसवीं हाई स्कूल कोटरीमाल के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी कु.सितारा सिदार 85.3% को 1501 रूपये नगद पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर सर ने शुरू की है। अब,इसे प्रतिवर्ष श्री संजीव कुमार पटेल सर ने देने की घोषणा की है।यह पुरस्कार शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों के प्रति स्नेह है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया जाता है। श्री संजीव कुमार पटेल सर ने सभी बच्चों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
